Sona Machinery IPO: खेतीबाड़ी से जुड़ी मशीनरी बनाने वाली एसएमई कंपनी Sona Machinery का IPO 5 मार्च को खुलने वाला है। कंपनी का प्लान इस इश्यू से 51.82 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह आईपीओ 7 मार्च को क्लोज होगा और उसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 13 मार्च को हो सकती है। इस आईपीओ में केवल 36.24 लाख नए शेयर जारी होंगे। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 136 से 143 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ के लिए Hem Securities Limited को बुक रनिंग लीड मैनेजर और Maashitla Securities Private Limited को रजिस्ट्रार बनाया गया है। मार्केट मेकर Hem Finlease है।
