Get App

13 दिसंबर को खुलेगा पेंसिल और मार्कर बनाने वाली Doms Industries का IPO, कब तक लगा सकेंगे बोली

वित्त वर्ष 2022-23 में डोम्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 567.2 प्रतिशत बढ़कर 95.8 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में कंपनी ने 761.8 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 70.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जेएम फाइनेंशियल, BNP पारिबा, ICICI Securities और IIFL सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 9:09 AM
13 दिसंबर को खुलेगा पेंसिल और मार्कर बनाने वाली Doms Industries का IPO, कब तक लगा सकेंगे बोली
Doms के IPO में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 5 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व हैं।

स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) 1200 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है। यह 13 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद होगा। डोम्स इंडस्ट्रीज अनिवार्य रूप से T+3 टाइमलाइन में शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली पहली कंपनी होगी क्योंकि SEBI ने 1 दिसंबर, 2023 से IPO लॉन्च करने वाली कंपनियों को पिछले T+6 फॉर्मेट के बजाय T+3 टाइमलाइन पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया था। ऑफर की एंकर बुक 12 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगी।

आईपीओ में डोम्स की ओर से 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। वहीं प्रमोटर्स की ओर से 850 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कॉरपोरेट प्रमोटर FILA यानी फैब्रिका इटैलियाना लैपाइज्ड एफिनी स्पा, OFS में 800 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी। प्रमोटर संजय मनसुखलाल राजानी और केतन मनसुखलाल राजानी OFS में 25-25 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

कंपनी में किसकी कितनी​ हिस्सेदारी

डोम्स में इटैलियन समूह FILA की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि संतोष रसिकलाल रवेशिया 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रमोटर्स में दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक हैं। 2 दिसंबर को दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, संजय मनसुखलाल राजानी और केतन मनसुखलाल राजानी के पास फर्म में 8.63 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं चांदनी विजय सोमैया, सेजल संतोष रवेशिया और शीतल हिरेन पारपानी के पास 4 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें