Get App

टाटा ग्रुप ला रही ₹15000 करोड़ का IPO, गुपचुप तरीके से आवेदन की तैयारी,10 इनवेस्टमेंट बैंकों को किया हायर

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की एक और कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में आने जा रही है। यह कंपनी है टाटा कैपिटल। टाटा कैपिटल ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने के लिए 10 इनवेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि टाटा कैपिटल के IPO का साइज 15,000 करोड़ रुपये हो सकता है। यह टाटा ग्रुप के अब तब के सबसे बड़े आईपीओ में से हो सकता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 5:12 PM
टाटा ग्रुप ला रही ₹15000 करोड़ का IPO, गुपचुप तरीके से आवेदन की तैयारी,10 इनवेस्टमेंट बैंकों को किया हायर
IPO से पहले, टाटा कैपिटल 1,504 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू भी लाएगी

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की एक और कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में आने जा रही है। यह कंपनी है टाटा कैपिटल। टाटा कैपिटल ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने के लिए 10 इनवेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि टाटा कैपिटल के IPO का साइज 15,000 करोड़ रुपये हो सकता है। यह टाटा ग्रुप के अब तब के सबसे बड़े आईपीओ में से हो सकता है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप, JP मॉर्गन, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, HSBC सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल, BNP परिबास, SBI कैपिटल और HDFC बैंक को इस सौदे के लिए चुना गया है।

सूत्रों का कहना है कि टाटा कैपिटल मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में गोपनीय तरीके से मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास अपने आईपीओ के लिए आवेदन जमा करा सकती है। इस आईपीओ में नए शेयरों के अलावा ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का भी एक हिस्सा होगा, जिससे जरिए कंपनी की प्रमोटर टाटा संस और निवेशक IFC अपनी हिस्सेदारी घटा सकते हैं।

टाटा कैपिटल के IPO की योजना

मनीकंट्रोल ने 23 दिसंबर को इस बारे में सबसे पहले खबर दी थी कि टाटा कैपिटल अपने IPO पर काम कर रही है। 25 फरवरी 2024 को टाटा कैपिटल के बोर्ड ने IPO को मंजूरी दी। बोर्ड ने बताया कि आईपीओ में 23 करोड़ शयेरों का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें