Tata Tech IPO : टाटा टेक (Tata Tech) के आईपीओ को 27 जून से मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अब तक सब्सक्रिप्शन से जुड़ी तारीखों और प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ है। सेबी के नियमों के मुताबिक आईपीओ लाने वाली कंपनियों को इश्यू खुलने के कम से कम पांच वर्किंग डेज पहले प्राइस बैंड का ऐलान करना होता है। प्राइस बैंड कितना होगा, इसे लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का अपना अनुमान है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक टाटा टेक के आईपीओ का प्राइस बैंड 280-285 रुपये की रेंज में हो सकता है।
