Tata Tech IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 22 नवंबर को खुलने वाला है। निवेशक इस IPO का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। करीब दो दशकों बाद यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आया है। टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का था। टाटा टेक का आईपीओ 24 नवंबर को बंद हो जाएगा। प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज (ProfitMart Securities) के रिसर्च डायरेक्टर, अविनाश गोरक्षकर के मुताबिक, टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 550 से 650 रुपये प्रति शेयर के बीच होने की उम्मीद है।
