Get App

44 रुपये का शेयर ₹60 पर हुआ लिस्ट, चौतरफा गिरावट में भी इस IPO ने कराया 36% मुनाफा

Thinking Hats Entertainment Solutions IPO Listings: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका IPO 44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इस तरह इस शेयर ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 36 फीसदी का दमदार मुनाफा कराया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 10:58 AM
44 रुपये का शेयर ₹60 पर हुआ लिस्ट, चौतरफा गिरावट में भी इस IPO ने कराया 36% मुनाफा
Thinking Hats Entertainment Solutions का IPO 25 से 27 सितंबर के बीच बोली के लिए खुला था

Thinking Hats Entertainment Solutions IPO Listings: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका IPO 44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इस तरह इस शेयर ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 36 फीसदी का दमदार मुनाफा कराया है।

हालांकि यह मुनाफा ग्रे मार्केट के अनुमानों से काफी कम है। थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस के शेयर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में करीब 70 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का एक अंदाजा पाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं।

थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस का IPO 25 से 27 सितंबर के बीच बोली के लिए खुला था। इस IPO का साइज 15.1 करोड़ रुपये था। यह पूरा आईपीओ फ्रेश शेयरों का था, जिसके जरिए कंपनी ने 34.29 लाख शेयरों को बिक्री के रखा था। निवेशकों से इस आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह आखिरी दिन करीब 322 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NII) से मिली, जिन्होंने उनके लिए आरक्षित शेयरों को करीब 357 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे में करीब 347 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) का कोटा करीब 68 गुना भरा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें