Trafiksol ITS Technologies IPO Listings: ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर आज 17 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होने थे। हालांकि अब अचानक इस शेयर की लिस्टिंग टाल दी गई है। BSE ने इस खबर की पुष्टि करते हुए X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया कि कंपनी से जुड़े कुछ अनसुलझे सवालों के चलते लिस्टिंग को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। BSE के बयान में कहा गया, "Trafiksol ITS Technologies Limited के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग 17 सितंबर 2024 को होनी थी, लेकिन इसे तब तक स्थगित कर दिया गया है जब तक कि उठाए गए सवालों का समाधान नहीं हो जाता। मार्केट के प्रतिभागियों से इस बात को ध्यान में रखने का अनुरोध किया जाता है।"
