Transrail Lighting IPO: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग का पब्लिक इश्यू आज 19 दिसंबर को खुलने जा रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 245.97 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एंकर इनवेस्टर्स के लिए 432 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 5693832 इक्विटी शेयरों के एलोकेशन को अंतिम रूप दिया गया है।
