Trom Industries Limited IPO: ट्रॉम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 25 जुलाई से बोली के लिए खुल गया है। यह एक SME आईपीओ है, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। निवेशक इस आईपीओ में 29 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 100 से 115 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 105.74 करोड़ रुपये आएगा। ट्रॉम इंडस्ट्रीज की योजना इस आईपीओ के जरिए करीब 31.37 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी का पूरा आईपीओ नए शेयरों का है, जिसके तहत कुल 27.28 लाख नए शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।
