TVS Supply Chain IPO का प्राइस बैंड फिक्स, 10 अगस्त को मिलेगा निवेश का मौका

TVS Supply Chain IPO: चेन्नई की टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स (TVS Supply Chain Solutions) के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 10 अगस्त को खुलेगा जबकि एंकर बुक के लिए यह 9 अगस्त को खुलेगा। ग्रे मार्केट की बात करें तो फिलहाल इसके शेयरों की कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 12:37 PM
TVS Supply Chain IPO: टीवीएस सप्लाई चेन टीवीएस ग्रुप की कंपनी है जो अब टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप है। 16 वर्षों से अधिक समय से यह देश की कई इंडस्ट्रीज के साथ- साथ ग्लोबल मार्केट में भी सप्लाई चेन को मैनेज कर रही है। (File Photo- Pixabay)

TVS Supply Chain IPO: चेन्नई की टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स (TVS Supply Chain Solutions) के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। कंपनी ने इसके आईपीओ के लिए 187-197 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 10-14 अगस्त तक खुला रहेगा जबकि एंकर बुक के लिए यह इश्यू 9 अगस्त को खुलेगा। ग्रे मार्केट की बात करें तो फिलहाल इसके शेयरों की कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। यहां नीचे इस इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार और इसकी वित्तीय सेहत के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Khazanchi Jewellers IPO Listing: मार्केट में फीकी एंट्री, लिस्टिंग के बाद भी नहीं दिख रही अच्छी तेजी

TVS Supply Chain IPO के बारे में डिटेल्स


टीवीएस सप्लाई चेन का 880 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-14 अगस्त के बीच खुलेगा। इस इश्यू के लिए 187-197 रुपये का प्राइस बैंड और 76 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 18 अगस्त को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 24 अगस्त को एंट्री होगी।

Srivari Spices and Foods IPO: मसाला और आटा बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

इश्यू के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 1,42,13,198 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी और इसकी सब्सिडियरी टीवीएस एलआई यूके और टीवीएस सीएससी सिंगापुर का कर्ज चुकाने में किया जाएगा। मार्च 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंसालिडेटेड बेसिस पर इस पर 1989.62 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में भी होगा। इश्यू के तहत ओमेगा टीसी होल्डिंग्स पीटीआई 1.07 करोड़, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज 9.84 लाख, सरगुनाराज रविचंद्रन 5.80 लाख, एंड्यू जोन 4 लाख, रामलिंगन शंकर 3.15 लाख और एथिराजन बालाजी 2.5 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे।

Yatharth Hospital IPO Listing: फीकी एंट्री के बाद बढ़ी खरीदारी, अब आईपीओ निवेशक इतने फायदे में

TVS Supply Chain की डिटेल्स

टीवीएस सप्लाई चेन टीवीएस ग्रुप की कंपनी है जो अब टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप है। 16 वर्षों से अधिक समय से यह देश की कई इंडस्ट्रीज के साथ- साथ ग्लोबल मार्केट में भी सप्लाई चेन को मैनेज कर रही है। इसके चार बिजनेस वर्टिकल- सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स, मैनुफैक्चरिंग, ऑटो डीलरशिप और आफ्टरमार्केट सेल्स एंड सर्विस हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 9,249.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,235.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में इसे 41.76 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जबकि उसके एक वित्त वर्ष पहले 2021-22 में कंपनी को 45.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।