Unihealth Consultancy IPO: हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराने वाली यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी (Unihealth Consultancy) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में अगले हफ्ते मंगलवार 12 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट एक्टिविटी की बात करें तो इस एसएमई कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये यानी 22.73 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी।
