United Cotfab IPO: हाई क्वालिटी ओपन-एंड यार्न बनाने वाली कंपनी United Cotfab का IPO 13 जून को खुल रहा है। कंपनी इसके जरिए 36.29 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 19 जून तक पैसे लगाए जा सकेंगे। United Cotfab की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। कंपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए हाई क्वालिटी ओपन-एंड यार्न बनाती है। इसके क्लाइंट्स में टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स, गारमेंट एक्सपोर्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं। मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के अहमदाबाद के तालुका में है।
