आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने चार कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में ब्रेनबीज सॉल्यूशंस, यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस, इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स और गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग शामिल हैं। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस को 25 जून को सेबी से ऑब्जर्वेशन लेटर मिला है। इसने इस साल अप्रैल में आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। बता दें कि ऑब्जर्वेशन लेटर मिलने के अगले एक साल के भीतर कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है।
