Get App

Upcoming IPO : खुलेंगे दो आईपीओ, दो शेयरों की लिस्टिंग भी, इस हफ्ते का पूरा लेखा-जोखा

Upcoming IPO this week : इस हफ्ते जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें Vishnu Prakash R Punglia, Aeroflex Industries शामिल हैं। वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है उनमें TVS Supply Chain Solutions और Shelter Pharma है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 6:56 PM
Upcoming IPO : खुलेंगे दो आईपीओ, दो शेयरों की लिस्टिंग भी, इस हफ्ते का पूरा लेखा-जोखा
बीते कुछ महीनों में कई कंपनियों ने अपना IPO लॉन्च किए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है।

Upcoming IPO : बीते कुछ महीनों में कई कंपनियों ने अपना आईपीओ लॉन्च किए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते कई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। वहीं, कुछ कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहेगी। जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें Vishnu Prakash R Punglia, Aeroflex Industries शामिल हैं। वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है उनमें TVS Supply Chain Solutions और Shelter Pharma है।

कई ऐसे आईपीओ हैं जो पहले से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुकें हैं और उनमें इस हफ्ते भी निवेश का मौका है। इस लिस्ट में Pyramid Technoplast, Bondada Engineering और Crop Life Science के आईपीओ शामिल हैं।

Vishnu Prakash R Punglia IPO

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने अगले हफ्ते 24 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ के तहत 3.12 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यह पूरा ऑफर नए शेयरों का है। ऐसे में आईपीओ के जरिए मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। कंपनी ने बताया कि उसने करीब 3 लाख शेयरों को कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा है और उन्हें ये शेयर 9 रुपये के डिस्काउंट पर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें