Get App

Vaibhav Jewellers IPO: 22 सितंबर से खुल रहे इश्यू के लिए प्राइस बैंड सेट, ये है डिटेल

Vaibhav Jewellers दक्षिण भारत का एक दिग्गज क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड है। वर्तमान में इस ब्रांड की बागडोर भरत मल्लिका रत्ना कुमारी ग्रांधी और उनकी बेटी ग्रांधी साई कीर्तना कर रही हैं। वैभव ज्वैलर्स के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 8 कस्बों और 2 शहरों में 13 शोरूम हैं। वित्त वर्ष 2020-21 से लेकर वित्त वर्ष 2022-23 के बीच कंपनी का शुद्ध लाभ 85.81 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ा और वित्त वर्ष 2022-23 में 71.6 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 16, 2023 पर 6:46 PM
Vaibhav Jewellers IPO: 22 सितंबर से खुल रहे इश्यू के लिए प्राइस बैंड सेट, ये है डिटेल
Vaibhav Jewellers ने ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा है।

मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स ने 22 सितंबर को खुलने वाले अपने आईपीओ (Manoj Vaibhav Gems 'N' Jewellers IPO) के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है। यह प्राइस बैंड 204-215 रुपये प्रति शेयर रहेगा। मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स को वैभव ज्वैलर्स के नाम से भी जाना जाता है। IPO 26 सितंबर 2023 को बंद होगा। एंकर निवेशक इस IPO के लिए 21 सितंबर से बोली लगा सकेंगे। अनुमान है कि एंकर बुक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) हिस्से के 60 प्रतिशत तक हो सकती है। वैभव ज्वैलर्स का लक्ष्य IPO से अपर प्राइस बैंड पर 270.2 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस IPO में 210 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रमोटर ग्रांधी भरत मल्लिका रत्ना कुमारी (HUF) की ओर से 60.2 करोड़ रुपये कीमत वाले 28 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए होगी।

कंपनी ने ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा, इश्यू साइज का 15 प्रतिशत हिस्सा उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) के लिए और शेष 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। निवेशक न्यूनतम 69 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 69 शेयरों के मल्टीप्लाई में बोली लगा सकते हैं। वैभव ज्वैलर्स की मौजूदगी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में है। 8 कस्बों और 2 शहरों में इसके 13 शोरूम हैं, जिनमें दो फ्रेंचाइजी शोरूम भी शामिल हैं। यह पूरी तरह से प्रमोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी है।

कैसे होगा IPO से कमाई का इस्तेमाल

IPO के तहत फ्रेश इक्विटी शेयरों से होने वाली आय का इस्तेमाल मुख्य रूप से वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित 8 नए शोरूम की स्थापना के लिए किया जाएगा। इन शोरूम्स पर 172 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद फ्रेश इश्यू से आए बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें