Veritas Finance IPO: MSME लेंडर वेरिटास फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड अपने IPO से 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी नवंबर तक ड्राफ्ट पेपर फाइल करने का प्लान कर रही है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सोर्सेज से मिली है। NBFC वेरिटास फाइनेंस में मल्टीपल्स पीई, केदारा कैपिटल, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स सहित कई निवेशकों का पैसा लगा है।
