Get App

Vijaya Diagnostic IPO: जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, कब है लिस्टिंग और क्या चल रहा है GMP

Vijaya Diagnostic IPO: कंपनी का इश्यू अपने आखिरी दिन तक 4.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2021 पर 1:41 AM
Vijaya Diagnostic IPO: जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, कब है लिस्टिंग और क्या चल रहा है GMP

Vijaya Diagnostic IPO allotment: विजया डायग्नॉस्टिक के शेयरों का अलॉटमेंट 8 सितंबर को हो सकता है। कंपनी का इश्यू 1 सितंबर को खुला और 3 सितंबर को बंद हुआ था। आखिरी दिन तक  Vijaya Diagnostic का IPO 4.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू खुलने के पहले दो दिनों में निवेशकों का रवैया बहुत ठंडा था। हालांकि तीसरे दिन थोड़ी ज्यादा बोलियां लगी थीं। 

क्या चल रहा है GMP?

Vijaya Diagnostic  के IPO को निवेशकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। ग्रे मार्केट में Vijaya Diagnostic  के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 40 रुपए से घटकर आज 1-2 रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले रविवार तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 5 रुपए था। बाजार के जानकारों का मानना है कि Vijaya Diagnostic का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था जिसकी वजह से इसमें निवेशकों की दिलचस्पी कम रही। कंपनी का इश्यू प्राइस 522-531 रुपए था।

अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया था तो ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें