Get App

Windlas Biotech IPO: आखिरी दिन तक 22.4 गुना सब्सक्राइब हुआ, जानिए क्या चल रहा है GMP

Windlas Biotech IPO: कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2021 पर 12:48 PM
Windlas Biotech IPO: आखिरी दिन तक 22.4 गुना सब्सक्राइब हुआ, जानिए क्या चल रहा है GMP

Windlas Biotech IPO: फार्मास्यूटिकल फॉर्मूलेशन कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन Windlas Biotech का इश्यू 22.4 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 61.26 लाख शेयरों के लिए 13.74 करोड़ बोलियां लगी हैं।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 24.4 गुना बोली लगी है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 15.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि रिटेल पोर्शन 24.13 गुना बुक हुआ है।

सेबी ने Aditya Birla Sun Life के IPO को दी मंजूरी, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है लिस्टिंग

Windlas Biotech इश्यू से 401.53 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसमें से 120.46 करोड़ रुपए कंपनी ने 3 अगस्त को एंकर इनवेस्टर्स से जुटा लिए थे। कंपनी के कुल इश्यू में 167 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है और बाकी ऑफर फॉर सेल है। कंपनी फ्रेश इश्यू का इस्तेमाल देहरादून प्लांट-IV के विस्तार में और देहरादून प्लांट-II में इंजेक्टेबल डोजेज की क्षमता बढ़ाने में करेगी।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

शुक्रवार 6 अगस्त को Windlas Biotech के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 130 रुपए चल रहा है। ग्रे मार्केट अनऑफिशियल मार्केट है जहां लिस्ट होने से पहले शेयरों की ट्रेडिंग होती है। कंपनी का इश्यू प्राइस 448-460 रुपए है। अगर आज के GMP के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 590 (460+130) रुपए पर हो सकती है।

Windlas Biotech के शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को हो सकता है जबकि इसके शेयरों की लिस्टिंग 17 अगस्त को होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कंपनी ने लिस्टिंग की कोई तय तारीख नहीं बताई है। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें