Windlas Biotech IPO: कंपनी का इश्यू पहले दिन अब तक दो गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इश्यू खुलने के दो घंटों के भीतर Windlas Biotech का इश्यू पूरा सब्सक्राइब हो चुका था। इस इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स की तरफ से अच्छी डिमांड नजर आ रही है।

Windlas Biotech IPO: कंपनी का इश्यू पहले दिन अब तक दो गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इश्यू खुलने के दो घंटों के भीतर Windlas Biotech का इश्यू पूरा सब्सक्राइब हो चुका था। इस इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स की तरफ से अच्छी डिमांड नजर आ रही है।
Windlas Biotech ने इश्यू के तहत 61.36 लाख शेयर जारी किए हैं। जबकि पहले दिन अब तक 1.23 करोड़ बोलियां आई हैं।
कंपनी ने 3 अगस्त को एंकर इनवेस्टर्स से 120.46 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके बाद इश्यू का साइज 87.29 लाख से घटकर 61.36 लाख हो गया।
रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 4 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11 फीसदी भरा है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अभी तक बोली नहीं लगाई है।
विंडलास बायोटेक ने पब्लिक ऑफर के लिए 448-460 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसके पास मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है और इसे लंबी अवधि में बिजनेस से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
कंपनी इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कैपेसिटी बढ़ाने के लिए करेगी। इसके साथ ही कंपनी की कर्ज चुकाने की भी योजना है।
विंडलास बायोटेक ने IPO का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा होगा।
पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश में फॉर्म्युलेशंस CDMO इंडस्ट्री में कंपनी की रेवेन्यू के लिहाज से हिस्सेदारी लगभग 1.5 प्रतिशत की थी। कंपनी के क्लाइंट्स में देश की टॉप 10 फॉर्म्युलेशंस फार्मास्युटिकल कंपनियों में से 7 शामिल थी। इसके पास उत्तराखंड के देहरादून में 4 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।