Get App

Yatharth Hospital के शेयरों की 7 अगस्त को होगी लिस्टिंग, GMP से धमाकेदार एंट्री का मिल रहा संकेत

Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हॉस्पिटल्स के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है और अब सबकी निगाहें कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर टिकी हैं। कंपनी के शेयर सोमवार 7 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों की मानें तो, कंपनी की लिस्टिंग काफी मजबूत हो सकती है

Vikrant singhअपडेटेड Aug 05, 2023 पर 6:51 PM
Yatharth Hospital के शेयरों की 7 अगस्त को होगी लिस्टिंग, GMP से धमाकेदार एंट्री का मिल रहा संकेत
Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हॉस्पिटल्स ने अपने शेयरों को 300 रुपये के भाव पर आवंटित किया है

Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हॉस्पिटल्स के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है और अब सबकी निगाहें कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर टिकी हैं। कंपनी के शेयर सोमवार 7 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों की मानें तो, कंपनी की लिस्टिंग काफी मजबूत हो सकती है। जानकारों के मुताबिक, शनिवार 5 अगस्त को यथार्थ हॉस्पिटल्स के शेयर ग्रे मार्केट में 80 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को यथार्थ हॉस्पिटल्स के शेयर उसके आईपीओ से 80 रुपये अधिक के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

यथार्थ हॉस्पिटल्स के आईपीओ को निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया, कंपनी की मजबूत वित्तीय सेहत और शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी वापस लौटने के चलते भी एक्सपर्ट्स को यथार्थ हॉस्पिटल्स की लिस्टिंग मजबूत रहने की उम्मीद है।

यथार्थ हॉस्पिटल्स ने अपने शेयरों को 300 रुपये के भाव पर आवंटित किया है। ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम अभी 80 रुपये अधिक है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट इस शेयर को 380 (300+80) रुपये पर होने की उम्मीद है। यह 300 रुपये के मूल भाव से करीब 25 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें