Yatra Online IPO : ट्रैवलटेक स्टार्टअप यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर 135-142 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। यह आईपीओ 15 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 20 सितंबर को बंद हो जाएगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 14 सितंबर को खुलेगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 775 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
