Zaggle Prepaid IPO : बिजनेस स्पेंड मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है। इस इश्यू को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह आईपीओ अब तक महज 19 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू को अब तक 36.63 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.93 करोड़ शेयर हैं। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 563.38 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 18 सितंबर तक निवेश का मौका है। Zaggle Prepaid Ocean ने 23 एंकर निवेशकों से करीब 253.52 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
