Get App

Andhra Pradesh Full Candidates List: वाईएसआर कांग्रेस ने जारी किए सभी 25 सीटों पर उम्मीदवार, आंध्र प्रदेश में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

Andhra Pradesh Full Candidates List: आंध्र प्रदेश में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने के अनुमान है। राज्य में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। लगभग सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य में गन मोहन रेड्डी की अगुआई वाली पार्टी वाआईएसआर सीपी (YSRCP) की सरकार है। वहीं चंद्रबाबू नायडू की अगुआई वाली तेलगू देशम पार्टी (TDP) मुख्य विपक्षी पार्टी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 2:55 PM
Andhra Pradesh Full Candidates List: वाईएसआर कांग्रेस ने जारी किए सभी 25 सीटों पर उम्मीदवार, आंध्र प्रदेश में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला
Andhra Pradesh Full Candidates List: टीडीपी ने बीजेपी और जनसेना के साथ गठबंधन में उतरने का ऐलान किया है

Andhra Pradesh Full Candidates List: आंध्र प्रदेश में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने के अनुमान है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है। राज्य में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। लगभग सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य में गन मोहन रेड्डी की अगुआई वाली पार्टी वाआईएसआर सीपी (YSRCP) की सरकार है। वहीं चंद्रबाबू नायडू की अगुआई वाली तेलगू देशम पार्टी (TDP) मुख्य विपक्षी पार्टी है।

TDP ने इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) और पवन कल्याण की अगुआई वाली जनसेना पार्टी (Jana Sena Party) के साथ गठबंधन में उतरने का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) के हाथों में पार्टी कमान जाने के बाद राज्य में नए सिरे से उभरती हुई दिखाई दे रही हैं।

आंध्र प्रदेश में 6 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी बीजेपी

आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने तेलगू देशम पार्टी (TDP) और जनसेना के साथ सीट-बंटवारे को लेकर समझौता किया है। इसके तहत बीजेपी लोकसभा की छह और विधानसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि TDP लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें