Arvind Kejriwal Arrest: आम आदमी पार्टी (AAP) की जो आशंका थी आखिरकार वो सच हो गई और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) से ठीक पहले पार्टी के संस्थापक की गिरफ्तारी शायद AAP के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा। AAP ने हमेशा कहा है कि उसके नेताओं की गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश तहत की गई है। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचकों को चुप कराने, लोकसभा चुनाव से पहले उनके प्रचार अभियान में रुकावट पैदा करने, पार्टी को तोड़ने और सरकार गिराने की पूरी पूरी कोशिशें की जा रही हैं।
