Get App

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने खोले पत्ते, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Amethi-Raebareli Congress Candidate: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी समय में अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेन से दो नामों की लिस्ट जारी की है। राहुल गांधी अभी तक अमेठी से चुनाव लड़ते थे। अब उनकी सीट बदल दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2024 पर 8:58 AM
Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने खोले पत्ते, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की रायबरेली औऱ अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय खत्म हो गया है।

उत्तर प्रदेश की दो हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी को लेकर जो सस्पेंस बरकरार था। वो आज (3 मई 2024) खत्म हो गया है। कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी को रायबरेली से टिकट दिया गया है। अमेठी लोकसभी सीट से केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। केएल शर्मा को गांधी परिवार के बेहद करीबी माना जाता है। राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। केएल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे। उनके सामने बीजेपी की स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं।

आज 3 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस बीच पार्टी के अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं। BJP ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़े थे। वह 2019 में सोनिया गांधी से 1.6 लाख वोटों से चुनाव हार गए थे।

राहुल गांधी दो जगह से लड़ रहे हैं चुनाव

बता दें कि अमेठी और रायबरेली नेहरू-गांधी परिवार के पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, साल 2019 में अमेठी से राहुल गांधी चुनाव हार गए थे। यहां से बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को जीत मिली थी। राहुल गांधी इस बार केरल के वायनाड से चुनावी मैदान में हैं। उनकी सीट पर दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। अब उन्हें अमेठी से भी प्रत्याशी घोषित किया गया है। कुल मिलाकर राहुल गांधी इस बार दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वो दोनों सीट से जीत हासिल करते हैं तो उन्हें एक सीट छोड़ना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें