Get App

Loksabha Elections 2024: जगन मोहन रेड्डी को 2019 में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने वाले प्रशांत किशोर के खिलाफ क्यों आग उगल रहे रेड्डी के मंत्री?

जगन मोहन रेड्डी ने जुलाई 2017 में प्रशांत किशोर को अपना राजनीतिक रणनीतिकार घोषित किया था। किशोर ने 2019 में आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में रेड्डी की जीत का रोडमैप बनाया था, जो सफल रहा। चुनावों में रेड्डी की शानदार जीत हुई थी। लेकिन, अब दोनों के रिश्ते खराब हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2024 पर 3:12 PM
Loksabha Elections 2024: जगन मोहन रेड्डी को 2019 में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने वाले प्रशांत किशोर के खिलाफ क्यों आग उगल रहे रेड्डी के मंत्री?
आंध्र प्रदेश उन 4 राज्यों में से एक है, जहां लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं।

Loksabha Elections 2024: YSR Congress प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने जुलाई 2017 में प्रशांत किशोर को अपना राजनीतिक रणनीतिकार घोषित किया था। उनका मकसद चंद्रबाबु नायडू की TDP को आंध्र प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना था। किशोर की सलाह पर रेड्डी ने 15 महीने लंबी पदयात्रा की। इसका मकसद मतदाताओं की नब्ज जानना था। किशोर की 400 लोगों की टीम ने सड़कों और सोशल मीडिया पर रेड्डी के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश की। 2019 में हुए विधानसभा चुनावों का नतीजा रेड्डी के पक्ष में आया। चुनावों में रेड्डी ने शानदार जीत की। टीडीपी का सफाया हो गया। लेकिन, आज पासा पलट गया है। किशोर और रेड्डी के मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

आंध्र प्रदेश में इस बार विधानसभा के भी चुनाव

आंध्र प्रदेश उन 4 राज्यों में से एक है, जहां लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। इस बार आंध्र मं रेड्डी का मुकाबले नायडू से हैं, जो एनडीए में शामिल हो गए हैं। रेड्डी और प्रशांत किशोर के बीच के रिश्ते तो पिछले कई सालों से खराब हैं। लेकिन, ताजा मामला आंध्र प्रदेश के चुनावी नतीजों को लेकर किशोर के अनुमान से जुड़ा है। आंध्र में 13 मई को मतदान होने वाले हैं। उस दिन राज्य के मतदाता लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए वोटिंग करेंगे। किशोर ने चुनावों में इस बार रेड्डी की हार का अनुमान जताया है।

किशोर के पूर्वानुमान पर आगबबूला हुए रेड्डी के मंत्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें