Get App

Maharashtra Chunav 2024 Highlights: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 53.40% वोटिंग, शरद पवार और रितेश देशमुख समेत दिग्गजों ने डाला वोट

Maharashtra Lok Sabha Elections Phase 3 Voting Highlights: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर मंगलवार (7 मई) शाम 5 बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिन सीटों पर मतदान हुए उनमें बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू और शाम 6 बजे तक चला

Akhileshअपडेटेड May 07, 2024 पर 6:43 PM
Maharashtra Chunav 2024 Highlights: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 53.40% वोटिंग, शरद पवार और रितेश देशमुख समेत दिग्गजों ने डाला वोट
Maharashtra Lok Sabha Elections Phase 3 Voting Live: महाराष्ट्र की 48 में से जिन 11 सीटों पर चुनाव हो रहा है

Maharashtra Lok Sabha Elections Phase 3 Voting Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 11 संसदीय सीटों पर मतदान खत्म हो गया। इन सीटों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। पश्चिमी महाराष्ट्र की 7, कोंकण की 2 और मराठवाड़ा क्षेत्र की 2 सीटों पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक बारामती, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, हटकंगले, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद और लातूर में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ।

देखें लाइव अपडेट्स:-

Maharashtrat Lok Sabha Election 2024 Phase 3 LIVE: (06:05) महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 53.40% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को महाराष्ट्र के 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 11 संसदीय सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोल्हापुर में सबसे अधिक 63.71 फीसदी मतदान हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें