Get App

UP Loksabha Election: अलीगढ़ में BJP उम्मीदवार का नाम सुनते ही भड़क जाती है जनता! वोट यात्रा में जानें सतीश गौतम से क्यों नाराज हैं वोटर

UP Loksabha Election 2024: चाभी-तालों का शहर अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कारण इस शहर का दुनिया भर में नाम है। महान समाज-सुधारक सर सैयद अहमद खान की कोशिशों से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ। उन्होंने घर-घर जाकर चंदा मांग कर इतनी बड़ी संस्था खड़ी की, जिसका दुनिया भर में नाम है

Brijesh Shuklaअपडेटेड Apr 24, 2024 पर 10:01 PM
UP Loksabha Election: अलीगढ़ में BJP उम्मीदवार का नाम सुनते ही भड़क जाती है जनता! वोट यात्रा में जानें सतीश गौतम से क्यों नाराज हैं वोटर
UP Loksabha Election: अलीगढ़ में BJP उम्मीदवार का नाम सुनते ही भड़क जाती है जनता! वोट यात्रा में जानें सतीश गौतम से क्यों नाराज हैं वोटर

UP Loksabha Election 2024: अलीगढ़ (Aligarh) के BJP सांसद सतीश गौतम (Satish Gautam) इस बार कड़े संघर्ष में फंस गए हैं। लोग उनकी कोई बात सुनना ही नहीं चाहते। आरोप लग रहे हैं कि वो जितनी मनमानी कर सकते थे, उन्होंने की, अब उनकी कोई बात नहीं सुनेंगे। जनता उन्हें बयान वीर कहती है, लेकिन सतीश गौतम अभी भी अपने बयानों से चर्चा में बने हुए हैं और जनता की नाराजगी भी झेल रहे हैं।

अलीगढ़ के ही रणवीर सिंह कहते हैं कि आखिर हम BJP को वोट क्यों दें? भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सतीश गौतम को मैदान में उतार दिया है। पांच साल में सतीश गौतम ने क्या किया, कोई बताए तो मुझे। 5 साल में दिखे तक नहीं। किसी के सुख-दुख में खड़े नहीं हुए। हर मतदाता से टेढ़ी बात की।

BJP सांसद से जबरदस्त नाराज है जनता

वास्तव में अलीगढ़ में BJP प्रत्याशी के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। ऐसे बहुत से लोग मिले, जो उनकी चर्चा करते ही नाराज हो जाते हैं। लेकिन मोदी और योगी के नाम पर वोट देने की बात भी करते हैं। लेकिन उन्हीं के बगल में खड़े देवेंद्र शर्मा कहते हैं कि देश में बीजेपी जीत रही है। यह सीट हार भी जायेगी, तो क्या हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें