Get App

Anand Rathi के मेहुल कोठारी की 3 पिक्स, जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकता है डबल-डिजिट मुनाफा

एक्सिस बैंक पर मेहुल की सलाह है कि इसमें 228 रुपये के ऊपर मिलने पर 790 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2021 पर 4:59 PM
Anand Rathi के मेहुल कोठारी की 3 पिक्स, जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकता है डबल-डिजिट मुनाफा

आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मनीकंट्रोल से कहा कि निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में अभी ऊपर जाने की संभावनाएं बाकी हैं। वहीं आईटी और ऑयल एंड गैस से अभी कुछ समय दूर रहने की सलाह होगी। इसकी वजह ये है कि इनमें हालिया तेजी के बाद अब कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। इस बातचीत में उन्होंने आग कहा कि आने वाले हफ्तों में कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी तरह कुछ स्पेसफिक मेटल स्टॉक भी अब हाल में आई गिरावट के बाद ट्रेडर्स के रडार पर रह सकते हैं।

बाजार की आगे की दिशा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय निफ्टी के लिए कुछ मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो अगर निफ्टी 18,300 के ऊपर बंद रहने में कामयाब रहता है तो इसमें हमें जल्द ही 18,800 और 19,000 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 18,000 और 17,800 के बीच मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।

बैंकिंग स्पेस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी इस समय अपने बड़े हर्डल के आसपास घूम रहा है। एक बार यह बाधा टूटने के बाद बैंक निफ्टी में और तेजी देखने को मिलेगी। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि बाजार की बड़ी पिक्चर पर नजर डालें तो काफी व्यापक संभावनाएं दिख रही हैं। निवेशकों को सलाह होगी कि वो गिरावट पर निवेश की रणनीति अपनाएं। हालांकि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो कुछ थोड़ा देर ठहर कर इंतजार करें। एक बात शॉर्ट टर्म बॉटम बन जाने के बाद फिर से बाजार में किस्मत अजमाएं।

मेहुल कोठारी की निवेश सलाह

एक्सिस बैंक – मेहुल की सलाह है कि इस स्टॉक में 228 रुपये के ऊपर मिलने पर 790 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। आगे आने वाले 3-5 हफ्तों में 910 रुपये का लेवल भी देखने को मिल सकता है।

IDFC First Bank - मेहुल की राय है कि इस स्टॉक में 50 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसके लिए 45 रुपये का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। 3-5 हफ्ते में यह शेयर 60 रुपये जाता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें