Adani ग्रुप खरीदेगा एक और कंपनी, कुल ₹3,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयरों में तेजी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड (PFCL) के साथ हुआ है, जिसके पास अभी हलवाड़ ट्रांसमिशन (Halvad Transmission) की हिस्सेदारी है

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
Adani Energy Solutions: नए ट्रांसमिशन परियोजना की लंबाई 301 किलोमीटर है

उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाला अदाणी ग्रुप एक और कंपनी खरीदने जा रहा है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड (PFCL) के साथ हुआ है, जिसके पास अभी हलवाड़ ट्रांसमिशन (Halvad Transmission) की हिस्सेदारी है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को पहले अदाणी ट्रांसमिशन के नाम से जाना जाता था। हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड एक स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) है, जिसे PFCL ने खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क से चरण III भाग ए पैकेज के तहत 7 गीगावॉट रिन्यूएबलन एनर्जी निकालने के लिए बनाया था।

यह खावड़ा को हलवाड़ से जोड़ने में भी मदद करेगा, जो गुजरात में ही है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि उसने शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के जरिए यह प्रोजेक्ट हासिल किया है और वह अगले 24 महीने में इस परियोजना को चालू करेगी।

इस ट्रांसमिशन परियोजना की लंबाई 301 किलोमीटर है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 3 साल की अवधि में इस प्रोजेक्ट के निर्माण, संचालन और रखरखाव पर करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रोजेक्ट में 765x2 एमवीएआर बस रिएक्टरों के साथ 330 केवी हलवाड़ स्विचिंग स्टेशन और हलवाड़ में लकाड़िया-अहमदाबाद 765 केवी डी/सी लाइन के लाइन-आउट को इंस्टॉल करना शामिल है।


यह भी पढ़ें- Electro Force (India) IPO की शेयर बाजार में एंट्री, 7.6% के प्रीमियम पर स्टॉक लिस्ट

इस प्रोजेक्ट के साथ, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का कुल नेटवर्क (चालू और निर्माणाधीन) अब 20,518 सीकेएम और 53,161 एमवीए ट्रांसमिशन क्षमता का हो जाएगा।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर दोपहर 12 बजे के करीब एनएसई पर 1 फीसदी की तेजी के साथ 1,052.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 21.71% की तेजी आई है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक इसका शेयर सिर्फ 17.57% बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।