अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों को सस्ते में खरीदने का मौका अगले हफ्ते मिलेगा। अडानी एंटरप्राइजेज का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) 27 जनवरी को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये फिक्स किया गया है। खुदरा निवेशकों को 64 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं अभी यह बीएसई पर 4 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 3434.00 रुपये के भाव (Adani Enterprises Share Price) में ट्रेड हो रहा है यानी कि प्राइस बैंड का लोअर प्राइस मौजूदा भाव से करीब 9 फीसदी डिस्काउंट पर है।
