Get App

अदाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में शुरू की 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना

Adani Green Energy share price: अदाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 2:21 PM
अदाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में शुरू की 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना
कंपनी की कामकाजी क्षमता सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 11,609 मेगावाट हो गई है। इसमें 3,131 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र शामिल हैं

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 29 मार्च को कहा है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी सेवन लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 37.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की है। इसके साथ ही कंपनी की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हो गई है। एक दिन पहले, AGEL ने अपनी सहायक कंपनी, अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग ट्वेल्व लिमिटेड के माध्यम से राजस्थान में 400 मेगावाट की एक महत्वपूर्ण सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की थी। ​​उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा प्रदान की गई यह परियोजना राज्य को 25 वर्षों तक 2.57 रुपये प्रति किलोवाट-घंटे (kWh) की दर से बिजली की आपूर्ति करेगी।

दिसंबर तिमाही में AGEL का कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट 85 फीसदी बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 256 करोड़ रुपये था। यह बढ़त बिजली सप्लाई रेवेन्यू में बढ़त के चलते हुई है। बिजली बिक्री से होने वाली आय पिछले साल की समान अवधि के 1,765 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,993 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी की कामकाजी क्षमता सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 11,609 मेगावाट हो गई है। इसमें 3,131 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र शामिल हैं। कैलेंडर वर्ष 2024 में भारत के यूटिलिटी-स्केल सोल ईकाइयों में 15 फीसदी और पवन एनर्जी कैपेसिटी ग्रोथ में 12 फीसदी हिस्सेदारी AGEL की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें