Get App

7 लाख करोड़ से नीचे आया Adani Group का मार्केट कैप, BSE में अब बस इतनी है हिस्सेदारी

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ चुका है। आज इसके मार्केट कैप में 26 हजार करोड़ रुपये की और गिरावट आई। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव है। शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है और अब बीएसई के मार्केट कैप में इसकी महज इतनी हिस्सेदारी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 5:44 PM
7 लाख करोड़ से नीचे आया Adani Group का मार्केट कैप, BSE में अब बस इतनी है हिस्सेदारी
अदाणी ग्रुप की कोई भी कंपनी बीएसई सेंसेक्स में शामिल नहीं है लेकिन निफ्टी 50 में हैं। अभी हाल ही में अदाणी एंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में शामिल हुई है। अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड भी शामिल हैं।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ चुका है। आज इसके मार्केट कैप में 26 हजार करोड़ रुपये की और गिरावट आई। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव है। एक महीने में Adani Group की कंपनियों में निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब चुके हैं। शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है क्योंकि पिछले दो साल में पहली बार बीएसई के मार्केट कैप में इसकी हिस्सेदारी 3 फीसदी से नीचे आई है। सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 8 फीसदी था। हाल ही में ग्रुप में शामिल हुई तीन कंपनियों की बात करें तो बीएसई के मार्केट कैप में इनकी हिस्सेदारी 257.28 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ 2.6 फीसदी है।

Nifty 50 में ग्रुप का एक स्टॉक लेकिन Sensex में कोई नहीं

अदाणी ग्रुप की कोई भी कंपनी बीएसई सेंसेक्स में शामिल नहीं है लेकिन निफ्टी 50 में हैं। अभी हाल ही में अदाणी एंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में शामिल हुई है। अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड भी शामिल हैं। हालांकि निफ्टी 50 में इन दोनों कंपनियों का वेटेज करीब एक फीसदी ही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से सबसे अधिक अदाणी टोटल गैस 83 फीसदी टूटा है। इसके अलावा 24 जनवरी से लेकर अब तक अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ट्रांसमिशन दोनों ही 76-76 फीसदी गिर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें