अदाणी ग्रुप (Adani Group) ब्लैकरॉक (BlackRock), ब्लैकस्टोन (Blackstone) और पैसिफिक इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट (Pacific Investment Management) जैसे दिग्गज अमेरिकी निवेशकों से बातचीत कर रहा है। ग्रुप के एग्जेक्यूटिव्स इसकी कुछ कंपनियों के निजी तौर पर बॉन्ड्स की मार्केटिंग के लिए यह कदम उठा रहे हैं। अदाणी ग्रुप की योजना इस साल बॉन्ड्स के जरिए दो खेप में 100 करोड़ डॉलर (8223.65 करोड़ रुपये) जुटाने की है। ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से यह पूरी जानकारी मिली है। अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं तो पैसिफिक इनेवेस्टमेंट ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा ब्लैकरॉक और ब्लैकस्टोन ने भी इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं भेजी।
