Get App

Adani Ports के शेयरों में मुनाफावसूली, 2% से अधिक की गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो

Adani Ports के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी दिनों में 10 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। स्टॉक का 52-वीक लो 394.94 रुपये है, जिसके मुकाबले यह स्टॉक 85 फीसदी चढ़ चुका है। हालांकि, 52 वीक हाई की तुलना में यह शेयर अभी भी 27 फीसदी नीचे है। इसका 52-वीक हाई 987.90 रुपये है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड May 24, 2023 पर 5:14 PM
Adani Ports के शेयरों में मुनाफावसूली, 2% से अधिक की गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में अच्छी खासी बढ़त देखी गई है।

Adani Ports : अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में अच्छी खासी बढ़त देखी गई है। हालांकि, आज बुधवार को यह स्टॉक प्रॉफिट बुकिंग के चलते 2.21 फीसदी टूट गया। आज NSE पर कंपनी के शेयर 717.80 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अदाणी ग्रुप में रेगुलेटरी स्तर पर कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। इस खबर के बाद पिछले कुछ दिनों में ग्रुप के सभी शेयरों में जमकर तेजी देखी गई है।

कंपनी के शेयरों में दमदार रैली

अडानी पोर्ट्स के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी दिनों में 10 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। स्टॉक का 52-वीक लो 394.94 रुपये है, जिसके मुकाबले यह स्टॉक 85 फीसदी चढ़ चुका है। हालांकि, 52 वीक हाई की तुलना में यह शेयर अभी भी 27 फीसदी नीचे है। इसका 52-वीक हाई 987.90 रुपये है।

GQG पार्टनर्स के चेयरमैन और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर राजीव जैन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी बुटीक निवेश फर्म ने अदाणी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ा दी है और ग्रुप में इसकी कुल हिस्सेदारी अब 3.5 अरब डॉलर हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें