Get App

GQG को शेयरों की बिक्री Adani Group का मास्टर स्ट्रोक, चेक करें कितना अहम साबित हुआ यह सौदा

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों में जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) और गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भारी निवेश किया। इसने ग्रुप के लिए पॉजिटिव सेंटिमेंट तैयार करने में काफी मदद की और आज इसके 10 में छह स्टॉक्स तो अपर सर्किट पर पहुंच गए। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से इसके शेयरों पर दबाव दिख रहा था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 2:40 PM
GQG को शेयरों की बिक्री Adani Group का मास्टर स्ट्रोक, चेक करें कितना अहम साबित हुआ यह सौदा
बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर Adani Group की क्षमता पर कभी कोई संदेह नहीं था। सवाल सिर्फ शेयरों के भाव और इसके शेयरहोल्डिंग पैटर्न को लेकर था। इसमें से अधिकतर आशंकाएं जीक्यूजी के सौदे से दूर हो गई हैं।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों में जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) और गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भारी निवेश किया। इसने ग्रुप के लिए पॉजिटिव सेंटिमेंट तैयार करने में काफी मदद की और आज इसके 10 में छह स्टॉक्स तो अपर सर्किट पर पहुंच गए। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से इसके शेयरों पर दबाव दिख रहा था। हिंडनबर्ग ने ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। अब जीक्यूजी के पांच फीसदी प्रमोटर इक्विटी की बिक्री के चलते माहौल काफी कुछ बदल गया है।

प्रमोटर इक्विटी की बिक्री क्यों है मास्टर स्ट्रोक

ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता को लेकर चिंता जताई जा रही थी लेकिन अब प्रमोटर ने पैसे जुटाने की क्षमता और इच्छा को दिखा दिया है। ऐसे में अब बॉन्डहोल्डर रिडेम्प्शन के दिन बॉन्ड्स को रोल ओवर भी कर सकते हैं। इसके अलावा अडाणी के बॉन्ड्स को कोलेटरल (गारंटी) के तौर पर नहीं लिए जाने की चिंता भी खत्म हो सकती है। वहीं बैंक भी ग्रुप की कंपनियों को कर्ज दे सकते हैं क्योंकि ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता पर सवाल बंद होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें