टेलिकॉम और आईटी नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली एडीसी इंडिया कम्युनिकेशंस वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट नए शुरू हो रहे सप्ताह में 2 अप्रैल को है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का फैसला कंपनी के बोर्ड ने 25 मार्च की मीटिंग में लिया।
