Get App

Aditya Birla Fashion ने Styleverse Lifestyle में खरीदी 51% हिस्सेदारी, शेयर 7% तक गिरा

स्टाइलवर्स लाइफस्टाइल- द इंडियन गैराज कंपनी, फ्रीहैंड और हार्डसोडा ब्रांड्स के तहत अपैरल्स की मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल बिक्री करती है। सितंबर 2023 तिमाही के अंत ​तक Aditya Birla Fashion and Retail में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 55.5 प्रतिशत थी। FIIs की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत, DIIs की 17 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 4:36 PM
Aditya Birla Fashion ने Styleverse Lifestyle में खरीदी 51% हिस्सेदारी, शेयर 7% तक गिरा
यह डील अगले 45 दिनों में कंप्लीट हो जाने की उम्मीद है।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) की सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला डिजिटल फैशन वेंचर्स (Aditya Birla Digital Fashion Ventures ) ने स्टाइलवर्स लाइफस्टाइल (Styleverse Lifestyle) में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह डील 155 करोड़ रुपये में हुई है और इसके लिए शेयरहोल्डर एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट साइन हो गया है। स्टाइलवर्स लाइफस्टाइल- द इंडियन गैराज कंपनी, फ्रीहैंड और हार्डसोडा ब्रांड्स के तहत अपैरल्स की मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल बिक्री करती है। यह डील अगले 45 दिनों में कंप्लीट हो जाने की उम्मीद है।

कंपनी का शेयर सुबह बीएसई पर मामूली बढ़त के साथ 230.75 रुपये पर खुला और 230.90 रुपये तक गया। लेकिन थोड़ी ही देर में यह लाल निशान में आ गया और पिछले बंद भाव 229.30 रुपये से 6 प्रतिशत का गोता लगाते हुए 215.95 रुपये तक लुढ़क गया। एनएसई पर शेयर 229.95 रुपये पर खुलकर 231.15 रुपये तक गया और उसके बाद यहां भी करीब 6 प्रतिशत तक टूटकर 216.55 रुपये पर आ गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 7 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ 214-215 रुपये के दायरे में बंद हुआ है।

एक साल में 45% से ज्यादा टूटा

बीएसई पर Aditya Birla Fashion and Retail शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 359.40 रुपये है, जो 1 नवंबर 2022 को देखा गया था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 184.40 रुपये है, जो शेयर ने 23 मई 2023 को छुआ था। पिछले एक साल में शेयर 45 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें