Get App

RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच हुई तेल सप्लाई डील, भारत-रूस के बीच अब तक का सबसे बड़ा करार

रिलायंस के शेयरों पर नजर डालें तो ये शेयर फिलहाल 14.05 रुपए यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 1263 रुपए के आसपास दिख रहा है। RIL और ROSNEFT में बड़ी डील हुई है। ये भारत-रूस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 3:07 PM
RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच हुई तेल सप्लाई डील, भारत-रूस के बीच अब तक का सबसे बड़ा करार
इस डील के तहत ROSNEFT, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 5 लाख bpd क्रूड सप्लाई करेगी। 10 साल के लिए ऑयल सप्लाई डील पर सहमति बनी है

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के लिए बड़ी खबर आई है। कंपनी और रूस की रोजनेफ्ट के बीच बड़ी डील हुई है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि RIL और ROSNEFT में बड़ी डील हुई है। ये भारत-रूस के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील है। RELIANCE IND और ROSNEFT के बीच तेल सप्लाई डील पर सहमति बनी है जिसके तहत सालाना 1,300 करोड़ डॉलर के तेल की सप्लाई होगी। इसकी प्राइसिंग और वॉल्यूम की सालाना समीक्षा होगी। इस डील के तहत ROSNEFT, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 5 लाख bpd क्रूड सप्लाई करेगी। 10 साल के लिए ऑयल सप्लाई डील पर सहमति बनी है।

 10 साल के लिए हुआ क्रूड सप्लाई करार 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की Rosneft के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 10 साल के लिए क्रूड ऑयल की सप्लाई के लिए करार किया है। इस डील की साइज कुल ग्लोबल सप्लाई की 0.5 फीसदी के बराबर है। इस डील के चलते भारत और रूस के बीच एनर्जी सप्लाई को लेकर रिश्तें और मजबूत होंगे। रूस को भी इस डील से भारी फायदा होगा। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर हमला करने के चलते रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि Rosneft ने इस करार पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें