Angel One Share Price : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो एंजेल वन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई है। बीते शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में 3.69 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है और यह स्टॉक 2689 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 24,174 करोड़ रुपये पर आ गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,900.35 रुपये और 52-वीक लो 1,182 रुपये है।
