Get App

Bajaj Auto Share Price: शेयर के ₹20000 तक पहुंचने का था दावा, लेकिन रिकॉर्ड रेवेन्यू के बावजूद 13% टूटे शेयर

Bajaj Auto Shares: बजाज ग्रुप की ऑटो यूनिट बजाज ऑटो के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही उम्मीदों के मुताबिक ही रही। इसे रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल हुआ, फिर भी आज जब मार्केट खुला तो यह भारी गिरावट के साथ खुला और गिरता ही गया। कारोबार आगे बढ़ने पर इसकी गिरावट 13 फीसदी हो गई और आज निफ्टी 50 का टॉप लूजर बन गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 4:40 PM
Bajaj Auto Share Price: शेयर के ₹20000 तक पहुंचने का था दावा, लेकिन रिकॉर्ड रेवेन्यू के बावजूद 13% टूटे शेयर
राजीव बजाज ने सीएनबीसी-टीवी18 से बाचतीत में कहा कि बजाज ऑटो के शेयर 20 हजार रुपये का लेवल छू सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने शेयरों के भाव को लेकर दावा किया था।

Bajaj Auto Shares: बजाज ग्रुप की ऑटो यूनिट बजाज ऑटो के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही उम्मीदों के मुताबिक ही रही। इसे रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल हुआ, फिर भी आज जब मार्केट खुला तो यह भारी गिरावट के साथ खुला और गिरता ही गया। कारोबार आगे बढ़ने पर इसकी गिरावट 13 फीसदी हो गई और आज निफ्टी 50 का टॉप लूजर बन गया। दिन के आखिरी में BSE पर यह 12.87 फीसदी की गिरावट के साथ 10,122.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 13.31 फीसदी टूटकर 10,071.00 रुपये के भाव तक आ गया था।

खास बात ये है कि बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज का मानना है कि इसके शेयर 20 हजार रुपये के लेवल तक पहुंच सकते हैं और फिलहाल इस लेवल से यह करीब 49 फीसदी नीचे है । पिछले महीने 27 सितंबर 2024 को यह एक साल के हाई 12,772.15 रुपये पर था और इस हाई से यह 20 फीसदी से अधिक टूट चुका है। पिछले साल 18 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 5,125.25 रुपये पर था।

Bajaj Auto में तेज गिरावट की क्या है वजह?

बजाज ऑटो के सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे। हालांकि एनालिस्ट्स के मुताबिक इस साल 2024 में जो ताबड़तोड़ तेजी आई है, उसके चलते इसके शानदार नतीजे का शेयरों पर जो असर दिखना था, वह पहले ही दिख चुका है। इसके अलावा बजाज ऑटो के शेयरों में इसलिए गिरावट आई क्योंकि इसने दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में 5 फीसदी की सुस्त ग्रोथ का अनुमान लगाया है जोकि इसके पहले के अनुमान 5-8 फीसदी का लोअर लेवल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें