Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले ₹608 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को 608 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक 74,000 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है। मजबूत ऑर्डर फ्लो, बढ़ते रक्षा खर्च और निर्यात कारोबार के चलते निवेशकों की नजर अब शेयरों पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 25, 2026 पर 6:58 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले ₹608 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
BEL का शेयर सोमवार को BSE पर 1.25% की बढ़त के साथ 421.75 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार (25 मई) को बताया कि 5 मई 2026 के पिछले खुलासे के बाद उसे 608 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल हुए हैं।

इन नए ऑर्डरों के साथ कंपनी के कारोबार को और मजबूती मिली है। इससे आने वाले समय में रेवेन्यू और प्रोजेक्ट्स एग्जीक्यूशन को लेकर भी बेहतर संकेत मिले हैं।

किस तरह के ऑर्डर मिले हैं?

सरकारी नवरत्न कंपनी BEL ने बताया कि उसे कई तरह के रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों से जुड़े ऑर्डर मिले हैं। इनमें संचार उपकरण शामिल हैं। कंपनी को एवियोनिक्स और सूचना समेकन केंद्रों के लिए भी ऑर्डर मिले हैं। तटीय निगरानी रडार प्रणाली, सीकर और जैमर की सप्लाई के ऑर्डर भी मिले हैं। इसके अलावा टैंक सब-सिस्टम, लेजर आधारित फ्यूज और सिम्युलेटर से जुड़े ठेके हासिल हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें