Berger Paints Share Price: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। उतार-चढ़ाव वाले मार्केट में इसके शेयर आज करीब 9 फीसदी टूट गए। दिन के आखिरी में तक यह संभल नहीं पाया और बीएसई पर 8.41 फीसदी की गिरावट के साथ 611.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 610.30 रुपये तक आ गया था। बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयरों में इस गिरावट की वजह शेयरों का एक्स-बोनस होना है। इसका मतलब हुआ कि कंपनी ने बोनस के लिए जो ऐलान किया है, उसका फायदा अब शेयर खरीदने वालों को नहीं मिलेगा।
