Bharat Forge का शेयर 7% तक लुढ़का, दिसंबर तिमाही में कमजोर नतीजों से निराश दिखे निवेशक

Bharat Forge Shares: देश की प्रमुख फोर्जिंग कंपनियों में से एक भारत फोर्ज के शेयर आज 15 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर 7 फीसदी तक लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में ये गिरावट उसके दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आया है। भारत फोर्ज लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड आधार पर दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 81.35 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
Bharat Forge की विदेशी यूनिट का प्रदर्शन भी दिसंबर तिमाही में कमजोर रहा

Bharat Forge Shares: देश की प्रमुख फोर्जिंग कंपनियों में से एक भारत फोर्ज के शेयर आज 15 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर 7 फीसदी तक लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में ये गिरावट उसके दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आया है। भारत फोर्ज लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड आधार पर दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 81.35 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 422 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा कंपनी की विदेशी यूनिट का प्रदर्शन भी दिसंबर तिमाही में कमजोर रहा, जिसने निवेशकों को निराश किया है।

कंपनी ने बताया कि उसकी विदेशी यूनिट ने दिसंबर तिमाही के दौरान 62 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग घाटा (EBITDA Loss) दर्ज किया है। यह घाटा सितंबर तिमाही से अधिक है, जब इसने 34.1 करोड़ रुपये के ऑपरेटिंग घाटे की जानकारी दी थी। भारत फोर्ज ने बताया कि जर्मनी और अमेरिका में नई एएल फोर्जिंग क्षमता को बढ़ाने से जुड़ी दिक्कतों के कारण दिसंबर तिमाही के दौरान उसकी विदेशी यूनिट का घाटा बढ़ा है।

दोपहर 2 बजे, खबर लिखे जाने के समय भारत फोर्ज के शेयर एनएसई पर 4.50% गिरकर 835.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में अब तक करीब 3.05 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 16 फीसदी से अधिक की तेजी आई है।


यह भी पढ़ें- Mutual Funds ने Adani Group के इन दो शेयरों में की खरीदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

हालांकि दिसंबर तिमाही के दौरान भारत फोर्ज लिमिटेड का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी मंगलवार 14 फरवरी को नतीजे जारी करते हुए बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेडेट रेवेन्यू 3,353.36 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,394.69 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का कुल खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,178.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,093.39 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में Bharat Forge की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 27.4% रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 25.5% रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।