Get App

Bharti Airtel Dividend: शेयरधारकों को 8 रुपये का डिविडेंड, Q4 में 31% घटा मुनाफा

Bharti Airtel declares Rs 8 Dividend: तिमाही के दौरान एयरटेल का रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़कर ₹37,599.1 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में ₹36,009 करोड़ था। CNBC-TV18 पोल ने तिमाही के लिए ₹38,315 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 7:49 PM
Bharti Airtel Dividend: शेयरधारकों को 8 रुपये का डिविडेंड, Q4 में 31% घटा मुनाफा
टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने आज 14 मई को अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने आज 14 मई को अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले फुली पेड-अप इक्विटी शेयर पर 8 रुपये और 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले पार्टली पेड-अप इक्विटी शेयर पर 2 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। एयरटेल ने इसके साथ ही FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा भी की है। कंपनी के शेयरों में आज 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1285.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

भारती एयरटेल ने 24 जुलाई 2009 से 18 बार डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने प्रति शेयर ₹4.00 की राशि का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है। वर्तमान शेयर प्राइस पर भारती एयरटेल लिमिटेड की डिविडेंड यील्ड 0.31% है।

कैसे रहे Bharti Airtel के तिमाही नतीजे

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल लिमिटेड का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 31 फीसदी घटकर 2071.6 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की इसी तिमाही में भारती एयरटेल ने 3006 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था। CNBC-TV18 पोल में मार्च तिमाही में 2050 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें