ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफ़रीज़ का मानना है कि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के चुनावों में बीजेपी की जीत से बैंक, इंडस्ट्री, पावर और प्रॉपर्टी जैसे घरेलू इकोनॉमी के उतार-चढ़ाव से जुडे़ शेयरों के लिए अच्छा संकेत मिल रहा है। इसे आगे मिडकैप सेग्मेंट में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। 3 दिसंबर को घोषित चार राज्यों के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच 3-1 की जीत ने अगले साल होने वाले आम चुनावों का माहौल तैयार कर दिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मणिपुर सहित भाजपा की डबल-इंजन सरकारों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के शामिल होने के साथ केंद्र में मौजूदा शासन के जारी रहने की उम्मीद बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत अप्रत्याशित रही। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बावजूद बीजेपी ने अपनी सीटें बढ़ा लीं हैं।
