Share Market Crash: लगातार दो दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 27 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,700 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,800 के पास आ गया। क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और ईरान वॉर के जल्द खत्म होने की कमजोर पड़ती उम्मीदों के चलते बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा।
