Block Deals: शेयर बाजार में इस हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिली। प्रमोटरों के साथ प्राइवेट इक्विटी (PE) और वेंचर कैपिटल (VC) फर्मों ने ब्लॉक डील के जरिए धड़ाधड़ शेयरों की बिकवाली की। हफ्ते के अंत तक इन ब्लॉक डील्स की कुल वैल्यू 20,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। मंगलवार 20 अगस्त को एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग ने एक ब्लॉक डील के जरिए जोमैटो (Zomato) में अपनी 5% हिस्सेदारी 4,771 करोड़ रुपये में बेची। उसी दिन PNB हाउसिंग में भी जनरल अटलांटिक ने अपनी 2.4% हिस्सेदारी को 1,116 करोड़ रुपये में बेचा। PNB हाउसिंग के शेयरों में फिर 22 अगस्त को भी एक ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में एशिया ऑपर्च्युनिटीज वी (मॉरीशस) ने 1,032.7 करोड़ रुपये में कंपनी की 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।
