Get App

Britannia के बोर्ड में RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल की एंट्री, क्या मिली है जिम्मेदारी

3 जुलाई को Britannia Industries के शेयर में तेजी है। शेयर सुबह बढ़त के साथ 5417.90 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत तक चढ़कर 5499.55 रुपये के हाई तक गया। ब्रिटानिया बोर्ड में अतुल लिमिटेड के चैयरमैन और एमडी सुनील लालभाई की भी नियुक्ति हुई है। मार्च 2024 के आखिर तक ​ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में प्रमोटर्स के पास 50.55 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 49.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 4:20 PM
Britannia के बोर्ड में RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल की एंट्री, क्या मिली है जिम्मेदारी
उर्जित पटेल ने 2016-18 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) को 5 साल की अवधि के लिए कंपनी के बोर्ड में एडिशनल नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर 12 अगस्त, 2024 को होने वाली कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक में बोर्ड की मंजूरी ली जाएगी। उर्जित पटेल ने 2016-18 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 24वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था। अपने कार्यकाल के दौरान वह बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के सदस्य भी थे।

उन्होंने वित्तीय स्थिरता संस्थान के सलाहकार बोर्ड में भी काम किया। उर्जित पटेल जनवरी 2013 से RBI में डिप्टी गवर्नर भी रहे हैं। 2022-24 के दौरान, उन्होंने एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक में वाइस प्रेसिडेंट (इनवेस्टमेंट ऑपरेशंस रीजन 1) के रूप में कार्य किया। ब्रिटानिया बोर्ड में अतुल लिमिटेड के चैयरमैन और एमडी सुनील लालभाई की भी नियुक्ति हुई है। उन्हें भी पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

Britannia शेयर का हाल

3 जुलाई को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी है। शेयर सुबह बढ़त के साथ 5417.90 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत तक चढ़कर 5499.55 रुपये के हाई तक गया।कारोबार खत्म होने पर शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5457.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 3 महीने में शेयर में 13 प्रतिशत का उछाल आया है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 5,725.80 रुपये और निचला स्तर 4,349.95 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें