BSE Shares: सितंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर 2 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि ब्रोकरेज ने इसके शेयरों को लेकर अपना रुझान नहीं बदला और मार्केट सेंटिमेंट कमजोर है तो इन दोनों ने मिलकर इसके शेयरों को तोड़ दिया। सितंबर तिमाही में बीएसई का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 187 फीसदी और कंसालिडेटेड रेवेन्यू 137 फीसदी बढ़ा था। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में NSE पर 2.37 फीसदी उछलकर 4,789.00 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि जेफरीज ने इसकी अंडरपरफॉर्म रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया तो शेयर टूटकर 4451.70 रुपये पर आ गए जो पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग प्राइस से 4.84 फीसदी डाउनसाइड है।
